| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

गरीब परिवारों की मदद के लिए RLD ने डीएम से की मांग, आयुष्मान और अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के आदेश

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
जिला रिपोर्टर यूसुफ रामपुर

रामपुर। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रदेश महासचिव, रोहिलखंड प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत दुर्ग नगला निवासी दो जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक स्थिति और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को अवगत कराया।


RLD नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि वजीर अहमद और मोहम्मद उस्मान के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दोनों परिवारों को इलाज और खाद्यान्न संबंधी सहायता की तत्काल आवश्यकता है। वजीर अहमद के पैर में सेप्टिक की गंभीर समस्या बताई गई, जबकि मोहम्मद उस्मान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। बताया गया कि अब तक उनके छह ऑपरेशन हो चुके हैं और आगे भी उपचार एवं ऑपरेशन की आवश्यकता है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के इस त्वरित निर्णय से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी की तत्परता से भावुक हुए मोहम्मद उस्मान बबलू की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्या पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करना सराहनीय है। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी जिलाधिकारी की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उठाए गए कदम को सराहनीय बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज